जावरा। नगेन्द्र सिंह झाला
जावरा विधानसभा में कांग्रेस भाजपा खेमे में चल रही उठापटक से मतदाता क्षुब्ध है। भाजपा में स्थानीय स्तर पर वजूद की लड़ाई लड़ रहे भाजपाई अपने वरिष्ठों से नाराज नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस में बाहरी नेताओं के दखल से स्थानीयो की नींद उड़ गई है स्मरण रहे विगत कई वर्षों से जावरा विधानसभा सीट पर स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा, ठाकुर भारत सिंह तथा डॉक्टर राजेंद्र पांडे काबीज है। भाजपा कांग्रेस के प्रभाव वाली सीट अब तीसरे मोर्चे की आंख में भी आ गई है। हालांकि निर्दलीय या अन्य पार्टी का असर कम है किंतु इसका प्रतिकूल असर जरूर भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों को झेलना पड़ेगा। भितरघात का सामना भाजपा से अधिक कांग्रेस को करना है क्योंकि जावरा के असंतुष्ट बाहरी उम्मीदवार के पक्ष में है। वही स्थानीय नेता अपने स्थानीय मतदाता के भरोसे पर खम ठोक रहे हैं। भाजपा अंदर ही अंदर कमजोर हो रही है यदि समय रहते भाजपाई एक जाजम पर नहीं आए तो निर्दलीय भी जावरावासियों की आंखों का तारा बन सकता है।

