आओ धरा सजाऐं थीम पर लायनेस ने सौंपे पौधे

जावरा। प्रदीप सिंह झाला 

आओ धरा सजाऐं, धरती को स्वर्ग बनाऐं थीम पर लायनेस क्लब ने शनिवार से डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के तहत पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती पूरम पर पौधारोपण किया। लायनेस पदाधिकारियों ने अपने पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाते हुए नवीन सत्र में एक हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया।
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती पूरम पर विद्यालय प्राचार्य सुनिल जोशी के आतिथ्य में लायनेस क्लब की पदाधिकारियों व सदस्याओं ने विद्यालय की बालिकाओं व स्टॉफ के साथ मिलकर नीम के पौधों का रोपण किया। बालिकाओं को पौधारोपण का महत्व बताते हुए उन्है संरक्षित करने और उनका पालन पोषण करने की शपथ दिलवाई। वहीं विद्यालय प्राचार्य ने पौधों को पेड़ में तब्दील करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष कविता चौहान, पूर्वाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, पुष्पा वरुण ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार रखे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रानू स्वर्णकार, पूर्वाध्यक्ष रेखा रावल तथा संतोष शर्मा मौजुद रही। आभार विद्यालय के प्रचार प्रमुख हेमंत जोशी ने माना।

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also

About Us

Janvakalat News Portal is the fastest growing news platform of Madhya Pradesh. For the last few years, we are constantly trying to provide our readers with the news that is important for them.