Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय देश

मानवीयता की देवी है संत मदर टेरेसा….

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsSeptember 6, 2018
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

दिनहीन को ममता की चादर में लपेटने वाली संत की याद दिलो में जिंदा हैं…

‘दर्द दिल के वास्ते, पैदा किया इंसान को,
वर्ना फरिश्ते कम न थे, इबादत खुदा के वास्ते।’’

राजेश झाला ए. रज़्ज़ाक

‘एग्नेस गोंग्शे बोयाक्षियू’ नाम से देश दुनिया में कम ही लोग जानते है। लेकिन ‘यथा नाम तथा गुण’ की प्रतिमूर्ती ‘मदर टेरेसा’ के नाम में ‘गोंग्शे’ शब्द आया है। जिसका अर्थ है। ‘गुलाब की कली’ अर्थात् मां टेरेसा के जीवन चरित्र से, उन अनाथो, गरीबों, अपाहिजों, बीमारों, विधवाओ, परित्यक्ताओं और अभावों में जीवन जीने वालों को जीवन में, आज भी माता टेरेसा की ममत्वरूपी गुलाब की खुश्बू की अनुभूति होती है। दुनिया में भांती-भांती के धर्म समुदाय है। जिसमें कुछ ऐसे विरले व्यक्तित्व के धनी होते है। जिनका ‘कद’ धर्म विशेष, पंथ विशेष से भी ऊपर उठा रहता है। जो मानवमात्र एवं प्राणीमात्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते है। विदेश में जन्मी माता टेरेसा की कर्मभूमि जब भारतभूमि बनी, तो भारतवर्ष की रज का ही चमत्कार है कि मां भारती के आंचल में रहकर मानवेसवा में लीन मदर टेरेसा को ‘संत’ बना दिया। भारत की तपोभूमि का बखान वेटिकन सिटी में संत मदर टेरेसा के माध्यम से एक बार फिर हुआ। ‘प्रकृति का नियम है परिवर्तन’ ठीक इसी बिंदू के परिपालन में भारतीय संत मदर टेरेसा को मात्र 19 वर्ष में ‘संत’ घोषित किया गया। ईसाई धर्मानुसार जब पवित्र व्यक्तित्व को ‘धन्य’ घोषित किया जाता है, तो संत की घोषणा में लगभग 50 वर्ष का अंतर रखते है। संत मदर को भारतीय सदैव मानवीयता की देवी के रूप में याद करता रहेगा। क्योंकि अल्लाह, ईश्वर ने मनुष्य को सेवा कार्य के लिए इस मृत्युलोक में भेजा है। आज देश और दुनिया में आपसी भाई चारे, प्रेम, मोहब्बत की जरूरत है। वर्तमान में विघ्नसंतोषी तरह-तरह की कुटनीति से ‘इंसानियत का गला घोटने में लगे है। दुनियाबी लोग प्राकृतिक आपदाओं से निजात पाने के लिए अध्यात्म का रास्ता अख्तयार करते है। और परम सत्य की खोज में अपने जीवन की आहुती देते है। वहीं तामसी प्रवृत्ति वालों का एक बड़ा समूह दुनिया के हर क्षैत्र में सक्रिय है। जो सभ्य समाज को खण्डीत करने में लगे है। आज मानव समाज में समदृष्टि एवं सर्वधर्म समभाव के मंत्र को फूंकने की आवश्यकता है। संत मदर टेरेसा पर कुछ इक्के-दुक्के सपेâदपोश जो निम्न एवं हल्की मानसिकता के शिकार है, ऐसे तत्व अनाज में कंकड़ , कूड़े कचरे की तरह दुनिया भर में मिल जायेंगे। जो मदर के मानवीय कार्यों पर भी घिनोनी राजनीति कर बयानबाजी करने से बाज नही आ रहे है। अब ऐसे कुण्ठीत तत्वों को भारतवासी पहचानने लगे है। 61 वर्ष उम्र में सन् 1979 में मदर टेरेसा को जब ‘नोबल पुरूस्कार’ से नवाजा। तो उनके सम्मान में भोेज रखा गया। जिसमें उन्होंने भोज में जाने से इंकार करते हुए कहा कि भोजन में खर्च होने वाला 1,92,000 डॉलर मुझे दे दो। ताकि इन पैसो से लगभग 15 हजार गरीबों को खाना खिला दूंगी। क्योंकि सन् 1995 में भी पोप पॉल-6 ने कार भेंट की, तो कार को नीलाम कर असहायो के लिए पैसे जुटा लिए। 70 वर्ष की आयु में ‘भारतरत्न’ से सम्मानित हुई। संत मां ने जब हवाई यात्रा की तो फ्लाइट में लगभग अधिकांश यात्रियों का जूठा भोजन इकट्ठा कर लाई, और बोली कि ये खाना हमारे काम आयेगा। अल्बानिया में २६ अगस्त 1910 में जन्मी ‘एग्नेस गोंग्शे बोयाक्षियू’ (मदर टेरेसा) 41 वर्ष की आयु में 05/- (पांच रूपए) लेकर भारत आई थी। तथा दिन-दुखियों के लिए लोगों से पैसे की मदद मांगती थी। एक बार एक व्यक्ति ने पैसे देने के बजाये, उनकी हथेली पर थूक दिया। किन्तु ममता की सागर मां को कोई क्रोध नहीं आया। बल्कि दुसरा हाथ भी उस व्यक्ति के आगे कर बोली कि अब इस हाथ में भी मेरे दिन-दुखी बच्चों के लिए दे दो। इस पर व्यक्ति का हृदय परिवर्तन हो गया। सन् 1979 के दंगे में 100 से अधिक की मौत हो गई थी, और कई घायल थे। तब भी मदर टेरेसा दो ट्रक भरकर खाने-पीने का सामान कलकत्ता लेकर पहुंची। मदर अपने साथ लाई खाद्य सामग्री पर ही सोयी। जबकि टाटा स्टील के जिम्मेदार मदर का इंतजार करते रहे। मदर ने दंगा पीड़ितों के घर-घर जाकर सांत्वना दी। इसी प्रकार जब इजरायल और फिलिस्तीन में युद्ध चल रहा था। तो ‘अस्थाई संघर्ष विराम’ करवाकर, अस्पताल में फसे 37 बच्च्चों को निकालकर लाई। अपने 87 वर्ष के जीवनकाल में देश-दुनिया के लोगों के हृदय में उस वक्त स्थाई रूप से बस गई, जब 05 सितम्बर 1997 में अपने शरीर से अंतिम श्वास ली। मदर टेरेसा ने माानव के दिलों पर राज किया। उनके व्यक्तित्व के आगे दुनियाबी सम्मान बहुत बोने है। 05 रूपए लेकर भारत आने वाली 05 सितम्बर को 65/- (पैसठ रूपए) की साधारण साड़ी में परलोक को सीधार गई। ऐसी पुण्य आत्मा संत मदर टेरेसा की 21 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय साप्ताहिक जनवकालत का शत्-शत् वंदन।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleरतलाम मेडिकल कॉलेज में लायंस क्लब ने किया विद्यार्थियों का अभिनंदन
Next Article एससी एसटी एक्ट के विरोध में बंद रहा सफल, चौराहों पर सतर्क रहा विशेष बल
Janvakalat News

    Related Posts

    क्रीड़ा भारती के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों ने केन्‍द्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात…

    October 27, 2024

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Budget 2024: नई कर प्रणाली में 17500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव…

    July 23, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.