Visitors Views 1558

IND vs SL ODI: रोहित-विराट की शानदार बैटिंग के बाद उमरान की स्पीड ने तोड़े रेकॉर्ड, भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया

breaking खेल देश
फोटो सोशल मीडिया

जनवकालत न्यूज / गुवाहाटी

भारत ने श्रीलंका को पहले वनडे में 67 रन से हरा दिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 306 रन ही बना पाई। भारत के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन शतक लगाया। वहीं, कप्तान रोहित ने भी 83 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 108 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, गेंद के साथ उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए।

फोटो सोशल मीडिया

रोहित और गिल ने दी शानदार शुरुआत

फोटो सोशल मीडिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। तीसरे नंबर पर आए विराट ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे।

विराट का 45वां शतक

फोटो सोशल मीडिया

20वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंद में 113 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकला। कोहली जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब भारत का स्कोर 143 रन था। वहीं, जब कोहली पवेलियन गए तो भारतीय टीम 364 रन बना चुकी थी। कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक पूरा किया। वनडे में यह उनका लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।

श्रीलंका की खराब शुरुआत

फोटो सोशल मीडिया

374 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही।  पाथुम निशांका ने 80 गेंद में 72 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन 161 रन के स्कोर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इस समय दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। हालांकि, शनाका को भी दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। उन्होंने 88 गेंद में 108 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 

फोटो सोशल मीडिया

भारत के लिए उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल ने एक-एक विकेट लिए।

वनडे में भी सबसे तेज गेंद करने वाले भारतीय बने उमरान मलिक, रिकॉर्ड तोड़ा

फोटो सोशल मीडिया

श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में उमरान मलिक ने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की। इसके साथ ही उन्होंने जवागल श्रीनाथ का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत के लिए पहले मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में दो विकेट झटके। इसके बाद उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया। मलिक ने इस मैच में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की और एक खास रिकॉर्ड बना लिया। उमरान मलिक अब वनडे में भी भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

1999 विश्व कप में जवागल श्रीनाथ ने 154.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। उस समय वह विश्व कप के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज थे। उनसे आगे पाकिस्तान के शोएब अख्तर का नाम था। अब उमरान मलिक ने जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ते हुए 155 की गति से गेंद की है।

टी20 और आईपीएल में भी सबसे तेज गेंद कर चुके हैं 

उमरान मलिक कुछ दिन पहले ही टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज गेंद करने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। वहीं, इससे पहले आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कर चुके हैं और इस लीग में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

उमरान मलिक ने भारत के लिए अपने छोटे से करियर में गति के साथ-साथ विकेट लेने की क्षमता से काफी प्रभावित किया है। उमरान साझेदारियां तोड़ने में भी माहिर हैं और पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए उनकी गति का सामना करना बहुत मुश्किल होता है। इसी वजह से उमरान को विकेट आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, उन्हें अपना इकोनॉमी रेट बेहतर करना होगा। तभी टीम इंडिया में वह अपनी जगह पक्की कर सकेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी उनकी तारीफ की है। मांजरेकर ने कहा है कि उमरान अपने 11 मैच में सिर्फ एक बार विकेट नहीं ले पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 1558