Visitors Views 623

सुरक्षित जीवन जीने के उद्देश्य से एस.पी. गौरव तिवारी ने नाबालिकों, को दी सलाह..

breaking रतलाम

रतलाम। प्रकाश तंवर
वर्तमान में परिवार के मुखिया लाड़ प्यार में अपने नाबालिक पुत्र-पुत्रियों को दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाने की मौन स्वीकृति दे देते है। ऐसे में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों, को जब भारतीय कानून कायदे पुलिस प्रशासन बताता हैं, तो कुछ रसूखदार नाबालिकों के पक्ष में मुखर होने लगते है। जिससे कानून व्यवस्था में प्रायः व्यवधान देखने, सुनने, पढ़ने में आता है। कई बार कच्ची उम्र वालों की जिद के आगे उनके परिजन घुटने टेकने लगते है। ऐसी स्थिति में कई बार विभत्स घटनाएं भी घटित होती रहती है। एक ओर पुलिस प्रशासन सुरक्षित जीवन जीने के उद्देश्यों से कानून का पालन करवाना अपना दायित्व समझता हैं। वही कुछ सिरफिरे कानून को हाथ में लेने की मूर्खता करते है। जिससे आये दिन छुटभय्ये नेता शासकीय कार्यों में दखल देकर थाना घेरना, अखबारबाजी करना तथा अपने रसूख के दम पर सुप्रशासन को कमजोर करने की चेष्ठा करते है। ऐसे में आमजन की भावना यही रहती हैं कि कोई भी व्यक्तित्व कानून से ऊपर अपने आपको न समझे। जब जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा, तो निश्चित रूप से क्षैत्रवासियों को सम्बल मिलेगा तथा आपराधिक चरित्र वाले भी कानून के दायरे में अपना जीवन बसर करने के लिए मजबूर हो जायेंगे। स्मरण रहे आगामी १७ जुलाई से रतलाम में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एस.पी. गौरव तिवारी ने जिलेभर के नागरिकों को आगाह किया हैं कि नाबालिक वाहन न चलाये। तथा भविष्य में सम्भावित दुर्घटना से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 623