Visitors Views 348

वार्ड 5 के क्षेत्रवासियों की समस्याओ के निराकरण के लिए शहर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में सेकड़ो लोगो ने पार्षद के घर का किया घेराव

breaking रतलाम
रतलाम।
शनिवार को विनोबा नगर के क्षेत्रवासियों ने  पार्षद के घर कीचड़ ले जाकर डाल दिया। क्षेत्र के  सैकड़ों लोग पूर्व पार्षद बबीता नागर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर के नेतृत्व में पार्षद इंदु अनिल गोखरू के घर के बाहर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने जमकर  नारेबाजी करते हुए विरोध  जताया। इस दौरान  कुछ रहवासी  गली से कीचड़ भरकर अपने साथ लाए और पार्षद के घर के बाहर  फैंक दिया। क्षेत्र की गलियों में सड़कों की खुदाई के बाद से न तो पेंच वर्क हुआ, न ही मोर्रम-चूरी डाली गई।  हंगामे की सूचना मिलने पर औ. क्षेत्र थाना प्रभारी विजय सागरिया जवानों के साथ मौके पर पंहुचे। तथा लोगों को समझाया कि वे  नियमानुसार विरोध जताए, लेकिन अगर  कानून हाथ में लिया जाएगा तो पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। महिला नेत्रियो ने बताया की पार्षद की नाकामी से परेशान लोगो को निजात दिलाने के लिए हमे पार्षद के घर का घेराव करना पड़ा, और अगर इसके बाद भी क्षेत्रवासियों की समस्या का निराकरण नहीं होता है तो हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 348