Visitors Views 645

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में आर.टी.ओ की धांधली रहेगी सुर्खियों में….

breaking मध्यप्रदेश रतलाम

रतलाम | प्रकाश तंवर

विगत दिवस वीडियों कॉन्फ्रेंस (वी.सी.) में सी.एम. चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिये कि उनके जिले में प्रगति प्रभावी रूप से नजर आए। निचले स्तर पर कोई अधिकारी-कर्मचारी काम करने में लापरवाही बरतता हैं, तो उस पर शिवंâजा कसे, तथा उनके विरूद्ध कार्रवाई करे। अब देखना यह है कि रतलाम जिला परिवहन अधिकारी सुश्री जया वसावा का कार्यकाल, सुप्रशासन की ताल लय में चलकर विगत माह में घटित भ्रष्ट घटनाओं से पर्दा हटाकर भ्रष्ट तत्वों पर नियमानुसार कार्यवाही करेगी या नहीं। जिला कलेक्टर आर.टी.ओ जया वसावा से आर.टी.आई में चाही गई जानकारियां सम्बंधितों को उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित करेगी क्या…? स्मरण रहे आर.टी.ओ की भ्रष्टाचारी मीडिया की सुर्खिया बनी। लेकिन आमजन की भावना एवं प्रदेश के सी.एम.शिवराज सिंह जी की भावना के विरूद्ध आज तक अपराधियों पर कार्यवाही लम्बित है। जिससे सी.एम. का सुप्रशासन कटघरे में है। शीघ्र ही रतलाम जिले की जनता आगामी 16 जुलाई को जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को आर.टी.ओ की धांधली के प्रमाण प्रस्तुत करेगी। राजनैतिक हल्कों में यह चर्चा जोरों पर है, कि सी.एम. चौहान एवजी पंकज सिंह सहित सरकारी सेवक जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्हें भाजपा सरकार प्रक्षय देगी या जिले की प्रगति में बाधक तत्वों से नियमानुसार तत्काल प्रभाव से निपटेगी। कुछ शरारतीयों ने चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव सिर पर है। भ्रष्टाचारी बड़े रसूख वाले हैं, कहीं ऐसा न हो कि शिवराज सरकार निपट जाये। जगजाहिर है जिस पार्टी की सत्ता होती है। उस पार्टी में असंतोष अन्य दलों की अपेक्षा अधिक रहता है। और फिर म.प्र. में तो क्या भाजपा, क्या कांग्रेस, सब आपसी मैनेजमेंट से काम निकाल रहे है। बैचारे मतदाता एवं नागरिक होते है परेशान हैरान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 645