Visitors Views 523

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामानंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन

breaking मध्यप्रदेश

सतना। 

पूर्व सांसद व मप्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे रामानंद सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात को सतना पहुंचेगा। रामानंद सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम कारीगोही में किया जाएगा।

रामानंद सिंह ने 1966-67 के विधानसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार चुनाव लड़ा। फिर 1977 में आपातकाल के बाद जेल से रिहा होकर जनता पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक बने। वे जनता पार्टी की सरकार में वन मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बने।

1995 में ली थी भाजपा की सदस्यता

रामानंद सिंह ने 1995 में लोकसभा के चुनाव में कुशाभाऊ ठाकरे की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने उन्हें सतना लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया और वे चुनाव जीते। इसके बाद दोबारा 1999 में भाजपा की टिकट पर सतना लोकसभा से चुनाव जीता। हालांकि इसके बाद से वह हृदय संबंधी बीमारी के कारण अस्वस्थ रहने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 523