Visitors Views 400

भाजपा सरकार ने चार साल तक झूठ बोलकर झूठी घोषणाएं की इसका खुलासा हमें करना होगा- राष्ट्रीय पर्यवेक्षक लता भाटिया

breaking रतलाम

 रतलाम|

जिला शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक, मंडलम एवं सेक्टर स्तर परएक बैठक राष्ट्रीय पर्यवेक्षक लता भाटिया, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष यास्मिन शैरानी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर के नेतृत्व में दोबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई। इसमें ब्लाक अध्यक्ष की घोषणा मेंं ब्लाक क्रमांक 1 की अध्यक्ष बबीता नागर, ब्लाक क्रमांक 2 की अध्यक्ष सुमति जाधव, ब्लाक क्रमांक 3 की अध्यक्ष पार्वती पंवार एवं ब्लाक क्रमांक 4 की अध्यक्ष तारा नकवी को नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक लता भाटिया ने संगठन को मजबुत करने के बारे में बताया कि महिलाओं को काग्रेस की विचार धारा से जोडऩा होगा। उन्हे बताना है कि किस तरह भाजपा सरकार ने चार साल तक झूठ बोलकर झूठी घोषणाएं की इसका खुलासा हमें करना होगा।
उन्होने कहा कि हम दो रूपये की फीस में सरकारी स्कूल में पढक़र समाज की लड़ाई लड़ पाने के काबिल बन गये है और आज एक लाख रूपये खर्च करने के बाद भी शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। सरकारी अस्पताल में कांग्रेस के शासन में हार्ट और किडनी के ओपरेशन और चिकित्सा फ्र्री थी। आज पढ़ाई के लिए 1 लाख रूपये और आपरेशन के लिए २ लाख रूपये लग रहे है जो हर किसी के वश में नही है। मामाजी को भांजियों की कौई चिन्ता नही है। महिलाओं के शंृगार की सामग्री चुड़ी-बिन्दी, दुध, बिस्किट पर जीएसटी और पेट्रोल-डीजल पर कौई जीएसटी नही यह कैसा विकास है। पेट्रोल पर जीएसटी लगाने के लिए कौन मना कर रहा है। फर्जी वोटीगं रोकने के लिए वोटर आईडी को आधार कार्ड के साथ क्यों नही जोड़ा गया है। इन मुददों के साथ हमें मैदान में उतरना है और संकल्प लेकर कांग्रेस की सरकार बनानी है।
प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष यास्मिन शैरानी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा बनते है पर कौई महिला सुरक्षित नही है। आज महिलाएं और छोटी बच्चीयां में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है। इसका मन्दसौर और सतना साक्षात उदाहरण है।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर ने कहा कि नारी चाहे तो बदलाव आसानी से लाया जा सकता है। हमें अपने अधिकारों व सम्मान की लड़ाई लडऩी होगी।
इस अवसर पर विजयलक्ष्मी शर्मा, आरिफा कछवाया, संगीता कटारिया, रैना भण्डारी, मंजु गुप्ता, निशा श्रीवास्तव, नसीम बनो, पांची बाई, केसर बाई, शारदा भगोरा, आजाद दीदी, शमीम, सरोजनी वर्मा, शोकित बाजी, शकुंतला गोयल, पार्वती मोतीनगर, सुनीता सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। पदाधिकारीयों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 400