Visitors Views 554

जन जागरणयात्रा आप किसी को भी वोट दो कोई शिकायत नही मुझे- दादा

breaking मध्यप्रदेश रतलाम

अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी को जीताना है- जीतू पटवारी

कांग्रेसी मंच से दादा का यह कहना की आप किसी को भी वोट दो मुझे कोई शिकायत नहीं गलत हैं – कांग्रेसजन

रतलाम | नगेन्द्र सिंह झाला
‘जन जागरण यात्रा’ निकालकर, मुख्य विपक्षी कांग्रेस, ‘‘जन आर्शीवाद यात्रा’’ के स्वयं-भू सी.एम. शिवराज सिंह से मांगे जवाब। र्इंका के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने का कि सत्ताधीशों से विपक्ष सवाल नहीं पूछेगा, तो क्या साधना भाभी पूछेगी (सी.एम. की पत्नी) रतलामी विधायक ने विधानसभा में कभी प्रश्न नहीं किया। प्रदेश में नौ हजार किसानों ने तथा सात हजार बेरोजगारों ने आत्म हत्या की। सी.एम. ने प्रदेश में ०५ लाख करोड़ के उद्योगों में, ०८ लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया, जो पूरा नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जहां मंच से रतलामी जनता को सम्बोधित करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय श्री दिलवाने का अनुरोध करबद्ध निवेदन किया। वही नये सिरे से कांग्रेस में भर्ती हुए पारस दादा ने भी उसी मंच को साझा करते हुए ‘‘मामा’’ शब्द को द्विभाषी अंदाज में परिभाषित किया, एवं नगर विधायक श्री काश्यप पर तंज कसा, सी.एम पर भी दादा की दादागिरी चली, गरीबों की बात करते हुए दादा भावुक हो गये, और अपने उदबोधन में धारा प्रवाह बोलते हुए बोले कि ‘आप किसी को भी वोट दो कोई शिकायत नहीं मुझे’ उक्त बात सुनते ही दादा के दगाबाजों ने हवा दे दी, कि कांग्रेस नेता पार्टी के लिए वोट मांग रहे, वही दादा का यह कहना हैं कि ‘‘किसी को भी वोट दो’’ इससे आमजन में नकारात्मक संदेश गया। इस प्रकार की बातों के पीछे कोई खास राजनीति है क्या.. ? भाजपाईयों को मौका मिल गया की एक मंच पर होने के बावजूद ‘‘दादा की दादागिरी’’ कांग्रेस को भारी पड़ेगी। क्षेत्रीय सांसद श्री कान्तीलाल भूरिया ने भी जनजागरण यात्रा को सम्बोधित किया। युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रदेश में हो रहे बलात्कार पर चिंता जताई। युंका के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने भी युवा पीढ़ी को गुमराह करने का आरोप सत्ताधीशों पर लगाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शैरानी ने कहा स्थानीय भाजपा पार्षदों की खींचतान से जन सुविधा ठप्प हो गई है आमजन परेशान है। मंच पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अदिति दवेसर, कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रेमलता दवे, रतलाम युवक कांग्रेस ग्रामीण शहर के दोनो कर्मठ युवा नेता मयंक जाट एवं संजय चौधरी सहित कांग्रेसी नेतागण में सर्वश्री मेहमूदखान शेरानी, मोहसीन खान, राकेश झालानी, जेम्स चाको, विनोद मिश्रा, संजय दवे राजीव रावत, महेन्द्र कटारिया, यश दवे, सय्यद वुसद जैदी, निमिष व्यास सहित कांग्रेस के कई दिग्गज मंचासीन थे। जनजागरण यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत मण्डी चौराहे पर मोहसीन खान मित्र मण्डल ने किया। तथा फव्वारा चौक पर मेहमूद शैरानी मित्र मण्डल ने यात्राका स्वागत किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर के नैतृत्व में भी अभिनंदन किया गया। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी के नैतृत्व में जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जनजागरण यात्रा में नया जोशा भरा, वही शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक सिंह जाट के नैतृत्व में सैकड़ो युवा मुख्यमंत्री जवाब दो-जनता को हिसाब दो के गगन भेदी नारों के साथ जनजागरण करते हुए सभा स्थल पहुंचे। रास्ते में कई स्वागत मंच कांग्रेसजनों ने बनाये। एन.एस.यू.आई व युंका के पूर्व जिलाअध्यक्ष अमर सिंह शेखावत, इंदर सोनी, राकेश शर्मा, यतीश शर्मा, मदन दवे, अंकित सिसोदिया, पूर्व पार्षद कमरूद्दीन कचवाय, सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 554