Visitors Views 396

राहुल के पीछे मजबूती से खड़ी हैं बहन प्रियंका

breaking देश

जालंधर |

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने भाई को सियासी क्षेत्र में पूरी मदद देती हुई दिखाई दे रही हैं। यद्यपि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में नहीं हैं परन्तु पर्दे के पीछे राहुल गांधी के सोशल मीडिया की कमान प्रियंका गांधी ने भी परोक्ष रूप से संभाली हुई है।

कांग्रेस का सोशल मीडिया सैल अपने स्तर पर राहुल गांधी के दौरों व उनके भाषणों को सोशल मीडिया की मार्फत प्रसारित करने में लगा हुआ है तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी भी इस कार्य में किसी से पीछे नहीं हैं। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि प्रियंका गांधी चाहे 2019 के लोकसभा चुनाव में सक्रिय राजनीति में दिखाई नहीं देंगी परन्तु सोशल मीडिया पर वह पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 396