Visitors Views 758

भाजपाइयों को हार बर्दाश्त नहीं…

breaking मध्यप्रदेश
 राजेश झाला ए.रज़्ज़ाक|

भाजपा दिवंगत ओं के नाम पर फिर घिनौनी राजनीति करने पर उतारू है| मंदसौर के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया यह भूल गए कि 6 जून 2017 को जब धरती मां के पुत्रों को भाजपा की दमकारी, ताकतों  एवं मशीनरी ने 6 युवा किसानों को लहूलुहान कर दिया| आयोग की रिपोर्ट तक भाजपा सरकार दबाकर बैठी है| क्या एक करोड़ से दिवंगत परिवार की बहू, मां, बहन, भाई, पिता या अन्य सगे संबंधी को सब्र मिल पाएगा| एक तरफ आंदोलन को कुचलने के लिए अंग्रेजी हुकूमत चलाने वाले भाजपाई अपनों को क्लीन चिट दे रहे हैं| वहीं दिवंगत आत्मा को शांति देने के बजाय भाजपा विधायक बोल रहे हैं, कि कमलनाथ सरकार को 11 दिन देते हैं, अगर कांग्रेस वादा पूरा ना कर पाए तो भाजपा विपक्ष के नाते आंदोलन करेगी| आज भाजपा को सत्ता सुख इस कदर  खल रहा है| वह लोग यह भूल गए कि जो काम भाजपा वर्षों से सत्ता में रहते हुए नहीं कर पाई| डेढ़ वर्ष बीत गए लेकिन भाजपा दोषियों को सजा नहीं दिलवा पाई, और अब यह भाजपाई किस मुंह से दिवंगत हो की पैरवी करने की बात कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 758